लाइव न्यूज़ :

महिला की मौत, ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:48 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), चार अगस्त जिले के कस्बा जेवर में रहने वाली एक महिला की सोमवार को हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि दो अगस्त को तमन्ना पत्नी दानिश का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ मिला था। सिंह के अनुसार महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस से कहा कि उसने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने इस मामले में आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है।

सिंह ने बताया कि इस बाबत मृतका के परिजनों द्वारा उसके पति दानिश, सास साजिदा, ससुर यामीन, देवर फरदीन, ननद आयशा सहित सात लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब