महिला का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका
By भाषा | Published: July 24, 2021 01:24 PM2021-07-24T13:24:07+5:302021-07-24T13:24:07+5:30
नोएडा (उप्र), 24जुलाई थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर गांव के पास पुलिस को नहर में एक महिला का शव मिला है।
दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि अजायबपुर गांव के पास नहर में एक महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।