लाइव न्यूज़ :

सीजेआई रंजन गोगोई के खिलाफ यौन शोषण मामले में जासूसी का आरोप, महिला समेत 11 परिवारवालों की हुई थी जासूसी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2021 13:02 IST

रंजन गोगोई पर आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति, दो भाई और दूसरे लोगों को मिला कर कुल 11 लोगों के फ़ोन नंबर पेगासस स्पाईवेयर बनाने वाली कंपनी NSO के डेटाबेस में पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत करने वाली महिला और उसके परिजनों पर जासूसी का शकमहिला ने तत्कालीन सीजेआई गोगोई पर लगाया था यौन शोषण का आरोपगोगोई को सुप्रीम कोर्ट के विशेष पैनल ने दी थी क्लीन चिट

पेगासस स्पाईवेयर के ज़रिए जासूसी मामले में लीक हुई फोन नंबर्स की लिस्ट में,  सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिजनों के नंबर भी पाए गए हैं।

रंजन गोगोई पर आरोप लगाने वाली महिला, उसके पति, दो भाई और दूसरे लोगों को मिला कर कुल 11 लोगों के फ़ोन नंबर पेगासस स्पाईवेयर बनाने वाली कंपनी NSO के डेटाबेस में पाए गए हैं।

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में पहला केस'द वायर' की रिपोर्ट में दावा किया गया हैं कि मई 2019 में, जिस समय सुप्रीम कोर्ट का विशेष पैनल महिला के आरोपों पर सुनवाई कर रहा था, उस वक्त भी महिला का फोन निगरानी की संभावित सूची में था। यानी सुनवाई के दौरान क्या हुआ, इसकी जानकारी दूर बैठे लोगों तक पहुंच रही थी। भारत की न्यायपालिका के इतिहास में पहली बार किसी CJI पर यौन शोषण का आरोप लगा था। सीजेआई रंजन गोगोई पर उन्हीं के दफ़्तर में काम कर चुकी 35 वर्षीय की जूनियर कोर्ट असिस्टेंट ने यह आरोप लगाया था।

यह था पूरा मामलाअक्टूबर 2018 में लिखे अपने 28 पेज के शिकायत पत्र ने महिला ने सीजेआई गोगोई पर गंभीर आरोप लगाए थे, महिला के मुताबिक गोगोई ने अपने निवास कार्यालय पर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे कई तरह से परेशान किया गया और अंत में उसे नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया था। महिला के पति और देवर दोनों दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं, दिसंबर 2018 में दोनों को दिल्ली पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। दिल्ली पुलिस ने इस वक्त निलंबन और महिला के आरोपों के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया था। जून 2019 में दोनों की फिर से बहाली कर दी गई थी। महिला को भी सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पर बहाल कर दिया गया हैं।सीजेआई गोगोई को क्लीन चिट मिलने के बाद महिला ने कहा था, 'जिसका मुझे डर था वही हुआ, भारतीय नारी के तौर पर मेरे साथ घोर अन्याय हुआ है।'

पेगासस सॉफ़्टवेअर बनाने वाली इज़रायली कंपनी एनएसओ का दावा हैं कि वह सिर्फ और सिर्फ सरकारों और सरकारी एजेंसियों को ही यह सॉफ़्टवेअर देती है, किसी और को नहीं। ऐसे में मोदी सरकार पेगासस स्पाईवेयर मामले में घिरती नजर आ रही हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टयौन उत्पीड़नपेगासस स्पाईवेयर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत