विस्तारा की फ्लाइट में जबरदस्त हंगामा, महिला ने उतारे कपड़े, जानें क्या है पूरा मामला

By सत्या द्विवेदी | Published: January 31, 2023 02:20 PM2023-01-31T14:20:10+5:302023-01-31T15:13:31+5:30

इटली की रहने वाली 45 वर्षीय पाओला पेरुशियो ने विस्तारा फ्लाइट में हंगामा कर दिया। हद तो तब हो गई जब महिला ने शराब के नशे में अपने कपड़े उतार दिए, और फ्लाइट के क्रू मेंबर से हाथापाई पर उतर आई।

Woman took off her clothes in Vistara flight, know what was the reason | विस्तारा की फ्लाइट में जबरदस्त हंगामा, महिला ने उतारे कपड़े, जानें क्या है पूरा मामला

विस्तारा की फ्लाइट में जबरदस्त हंगामा, महिला ने उतारे कपड़े, जानें क्या है पूरा मामला

Highlights विस्तारा फ्लाइट में इटली की एक महिला ने किया हंगामा महिला ने इकोनॉमी क्लास का टिकट लेकर बिजनेस क्लास में बैठने की जिद की महिला ने अपने कपड़े उतारे और फ्लाइट के क्रू मेंबर से की लड़ाई

नई दिल्ली: फ्लाइट में हंगामे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला विस्तारा फ्लाइट से जुड़ा है जिसमें इटली की 45 वर्षीय महिला ने हंगामा कर दिया। अबू धाबी से मुंबई आने वाली फ्लाइट में महिला ने क्रू मेंबर्स को गाली देना शुरू किया फिर उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं कुछ देर में उसने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिया और अर्धनग्न अवस्था में ही कॉरिडोर में चलने लगी।  चलिए आपको बताते हैं कैसे शुरू हुआ पूरा हंगामा। 

पाओला नाम की एक महिला के पास फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास का टिकट लिया था लेकिन वो बिजनेस क्लास में बैठने की जिद कर रही थी, जब फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उस महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद और भी क्रू मेंबर आए तो महिला उनके साथ हाथापाई करने लगी। इस सब के बीच महिला पैसेंजर ने अपने कपड़े उतार दिए और विमान के कॉरिडोर में चलने लगी।  

फ्लाइट  के क्रू मेंबर का आरोप है कि उस महिला ने एक केबिन क्रू को मुक्का मारा और एक दूसरे क्रू सदस्य पर थूका। विस्तारा ने एक बयान में कहा कि हम ये पुष्टि करते हैं कि 30 जनवरी 2023 को विस्तारा फ्लाइट यूके 256 ने अबू धाबी से मुंबई के लिए उड़ान भरी, इस फ्लाइट में एक पैसेंजर ने उत्पात मचाया। केबिन क्रू की शिकायत पर महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि महिला की बाद में जमानत हो गई। इस मामले की प्राथमिक जानकारी के मुताबिक महिला शराब के नशे में थी। 

इस तमाशे के वक्त फ्लाइट के पायलट ने महिला के अनियंत्रित व्यवहार को देखते हुए एक चेतावनी कार्ड जारी किया और साथ ही अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पायलट ने बार-बार घोषणाएं की। एसओपी के अनुसार, जमीन पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया था। एसओपी ने इस घटना पर बात करते हुए कहा कि 'विस्तारा' अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा और गरिमा को खतरे में डालने वाले अनियंत्रित व्यवहार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के साथ दृढ़ है। 

Web Title: Woman took off her clothes in Vistara flight, know what was the reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे