लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर भाई की बारात में नाचीं महिला ओएएस अधिकारी

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:52 IST

Open in App

जाजपुर, 24 मई ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) की एक महिला अधिकारी को कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर अपने भाई की बारात में नाचते देखा गया।

महिला अधिकारी का बारात में नाचने का वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के बाद जाजपुर जिलाधिकारी चक्रवर्ती सिंह राठौर ने कहा, ‘‘महिला तहसीलदार अभी छुट्टी पर हैं। जब वह ड्यूटी पर आएंगी, तो उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को भी कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, ‘‘भले ही वह कोई अधिकारी हो या आमजन।’’

महिला अधिकारी सुकिंडा की तहसीलदार हैं। राज्य सरकार ने बारात ले जाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है और विवाह समारोहों में केवल 25 लोग भाग ले सकते है। ऐसे में महिला अधिकारी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बारात में मास्क पहने बिना और सामाजिक दूरी का पालन किए बिना नाचती दिख रही हैं।

महिला अधिकारी को कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस संबंध में महिला अधिकारी से बात नहीं हो सकती।

वह 21 मई को जगतसिंहपुर जिले के जगन्नाथपुर गांव में अपने भाई की शादी में भाग लेने गई थीं। कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए रात में बारात ले जाई गई।

इससे पहले, सोशल मीडिया पर पिछले महीने एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जाजपुर जिले में एक महिला होमगार्ड समेत पानीकोइली पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर उड़िया गानों पर नाचते दिख रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पानीकोइली पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब