लाइव न्यूज़ :

महिला विधायक व उनके पति पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित, महाराष्ट्र में कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं 4 विधायक

By भाषा | Updated: July 3, 2020 03:45 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और इस महामारी ने ठाणे जिले में एक महिला विधायक को अपनी चपेट में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं।विधायक बुधवार को संक्रमित पाई गई थीं, जबकि उनके पति गुरुवार को संक्रमित पाए गए।

ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे जिले में एक महिला विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह संक्रमित होने वाली क्षेत्र की चौथी विधायक हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि विधायक बुधवार को संक्रमित पायी गई थीं।

अधिकारी ने बताया कि उनके पति बृहस्पतिवार को संक्रमित पाए गए। दोनों को घर पर पृथकवास में भेज दिया गया है। वह कोविड-19 से संक्रमित होने वाली ठाणे जिले की चौथी विधायक हैं। इससे पहले दो विधायक और एक एमएलसी संक्रमित पाए गए थे।

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि एक हिंदी कवयित्री की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह करीब 60 साल की थीं। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1921 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 3,567 हो गए। उन्होंने बताया कि 36 और मरीजों की मौत हुई है जिससे जिले में मृतक संख्या बढ़कर 1,130 हो गई।

महाराष्ट्र से सामने आए हैं कोविड-19 के सबसे ज्याद मामले

देशभर में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 1.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "गुरुवार को राज्य में 6330 नए मामले सामने आए, जबकि 8018 लोग ठीक हुए औऔर 125 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 186626 हो गई है, जिसमें 101172 डिस्चार्ज और 8178 मौतें शामिल हैं।"

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसमहाराष्ट्रकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है