लाइव न्यूज़ :

महिला कांस्टेबल ने निलंबित डीएसपी, पूर्व सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 20:43 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), दो दिसंबर राजस्थान पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के बृंदावन में एक धर्मशाला में पिछले महीने राज्य के एक निलंबित पुलिस उपाधीक्षक और एक पूर्व ग्राम सरपंच ने उससे बलात्कार किया।

थाना प्रभारी महेंद्र मीणा ने बताया कि कांस्टेबल की शिकायत पर राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी विजय शंकर शर्मा और बोरेखेड़ा थाना अंतर्गत इटावा पंचायत समिति की लुहवड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मीणा ने बताया कि मामले की जांच कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भागवत सिंह हिंगड़ को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी ने कहा कि महिला कांस्टेबल ने पहले भी शर्मा पर इटावा सर्कल अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उससे छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने शर्मा के खिलाफ पूर्व में तीन मामले दर्ज कराए थे, जिसमें से एक में पुलिस ने जांच के बाद ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल की थी।

एएसपी हिंगड़ ने बताया कि शर्मा और आर्य के खिलाफ पिछले शुक्रवार को दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच शहर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की जा रही है। महिला कांस्टेबल का पहले ही चिकित्सकीय परीक्षण किया जा चुका है और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत उसका बयान बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत