मुजफ्फरनगर में महिला ने की आत्महत्या
By भाषा | Published: December 9, 2021 01:47 PM2021-12-09T13:47:05+5:302021-12-09T13:47:05+5:30
मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ दिसंबर मुजफ्फरनगर के कंबल वाला बाग इलाके में एक महिला ने अपने घर की छत से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना न्यू मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुई। महिला शशि की शादी 2014 में आदेश कुमार के साथ हुई थी।
थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस बात की जांच जारी है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।