लाइव न्यूज़ :

दुबई में रहने वाले मुस्तफा ने आयशा को वॉयस मैसेज से दिया तीन तलाक, पुलिस कह रही है विदेश में रहने वाले पति को कैसे बुलाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 14:26 IST

कर्नाटक में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने पति ने व्हाट्सअप पर उसे तीन तलाक दे दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे महिला ने कहा है कि वह तीन तलाक को स्वीकार नहीं करती है और इसके खिलाफ उसने केस दर्ज कराया हैमहिला ने कहा कि पुलिस कह रही है कि उसका पति दुबई में रहता है इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते.

दुबई में रह रहे अपने पति से आयशा की बातें अक्सर whatsapp पर ही होती थीं. whatsapp पर ही पति-पत्नि के बीच हाल चाल होता, झगड़े होते, प्यार भरी बातें होती थी. लेकिन उस दिन आयशा को whatsapp पर वो मैसेज आया जिसकी उम्मीद उन्हें बिल्कुल नहीं थी. 

आयशा के पति मुस्तफा ने whatsapp पर ही उन्हें तीन तलाक दे दिया..फोन पर वो अक्सर अपने पति की आवाज सुनने का इंतजार करती रहती थीं लेकिन उस दिन आया,  आयशा के पति का,  तीन तलाक वाला वॉयस मैसेज.

कर्नाटक के शिवमोगा की रहने वाली आयशा बताती हैं कि मुस्तफा से उनकी शादी को 21 साल हो गए. शादी के 5 साल बाद तक मुझे बच्चा नहीं हो रहा था. तब मैंने और मेरे पति मुस्तफा ने तय किया कि हम एक बच्ची को गोद लेंगे. शुरूआत में हमारी ज़िंदगी बहुत अच्छी थी..वो मुझे बहुत प्यार करते थे. वे बच्ची का जन्मदिन बड़े प्यार से मनाते. वो कहती हैं कि पिछली बार जब हम इस साल  28 जनवरी को मिले थे, उस वक्त हम सब खुश थे. लेकिन पता नहीं किसकी नज़र लग गई. आयशा बताती हैं कि इस बार जब मुस्तफा दुबई गए तो फरवरी-मार्च में मुझसे खूब झगड़ा किया और एक झटके में तीन तलाक दे दिया.

तीन तलाक का मैसेज मिलने के बाद आयशा कहती हैं ” बेटी की पढ़ाई बंद हो गई है. हमारे पास आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं बचा. मैं कम पढ़ी लिखी हूं इसलिए क्या काम करूं, कैसे अपना घर चलाऊ . मुझे समझ में नहीं आ रहा . मैं इस तलाक को नहीं मानती.” 

whatsapp पर मिले तीन तलाक से परेशान आयशा को पुलिस से भी अजीब जवाब मिला. पुलिस कहती कि वो उनके पति को कैसे बुलाएं , क्यों कि उनके पति तो दुबई में रहते है.

परदेस कमाने गए पति के दिए इस गम के बीच वो पीएम मोदी को याद करती हैं, उन्हें दुआएं देती हैं. आयशा कहती हैं भला हो मोदी जी का जिन्होंने ये कानून बनाया. भले ही मुस्तफा ने आयाशा का छोड़ने का फैसला कर लिया हो लेकिन आयशा आज भी कहती है कि मुझे और मेरी बेटी को मेरा पति ही चाहिए.

मुस्तफा, आयाशा की मजबूरी क्यों हैं. क्या आयशा पढ़ी लिखी होती और उसके पास आमदनी का जरिया होता तो भी वो बेवफा मुस्तफा का यूं ही इंतजार करती है.

टॅग्स :तीन तलाक़कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया