लाइव न्यूज़ :

महिला ने 2 साल के भतीजे को मौत के घाट उतारा, हत्या के बाद शव को फेंका नाले में, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 22, 2021 12:45 IST

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक महिला ने अपने 2 साल के भतीजे को ईष्या के कारण जान से मार डाला । मारने के बाद उसने शव को गंदे नाले में फेंक दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने ईष्या के कारण अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तारमहिला और उसके पति ने बच्चे की हत्या कर उसे नाले में फेंक दिया था पुलिस को बच्चे का शव प्राप्त करने के लिए 150 लोगों की मदद लेनी पड़ी

दिल्ली : दिल्ली के पंजाबी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है , यहां एक महिला ने अपने 2 साल के मासूम भतीजे का कथित तौर पर अपहरण किया और हत्या करने के बाद उसकी लाश नाले में फेंकने दी । इस मामले में पुलिस ने 24 वर्षीय महिला और उसका साथ देने के लिए उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है ।

 आरोपी की पहचान यमुना और उसके पति राजेश के रूप में हुई है, जो ख्याला के रघुबीर नगर के एक झुग्गी बस्ती के निवासी हैं और सड़कों पर भीख मांगकर अपना जीवन चलाते हैं । शनिवार को दोनों को मासूम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस के अनुसार, हत्या का मकसद ईर्ष्या था क्योंकि यमुना को लगा कि उसकी मां उससे उतना प्यार नहीं करती, जितना कि उसके भतीजे से  करती है ।

पुलिस के अनुसार , इस पूरी घटना में महिला के पति ने उसकी मदद की और दोनों ने उसे मारा डाला । यमुना ने राजेश की मदद से पहले लड़के का कथित तौर पर अपहरण किया और फिर उसका गला घोंट दिया । पुलिस ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चा मर गया है या नहीं, दंपति ने उसे पंजाबी बाग के गंदे नाले में फेंक दिया ।

पुलिस को बच्चे का शव बाहर निकालने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी । पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना स्थल के पांच किलोमीटर के दायरे में आरोपी का पता लगा लिया । लड़के के शव को निकालने में 89 नागरिकों और बाढ़ विभाग के 32 कार्यकर्ताओं सहित लगभग 150 लोगों की मदद ली गई । आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब