नोएडा में 1.40 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 5, 2020 12:47 AM2020-12-05T00:47:56+5:302020-12-05T00:47:56+5:30

Woman arrested with 1.40 kg hemp in Noida | नोएडा में 1.40 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

नोएडा में 1.40 किलोग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

नोएडा, चार दिसंबर थाना फेस-3 पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के पास से एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।

थाना फेज-3 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन के पास से अर्चना देवी पत्नी भोला को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर महिला के पास से पुलिस को 1 किलो 400 ग्राम गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने बताया है कि वह काफी दिनों से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman arrested with 1.40 kg hemp in Noida

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे