लाइव न्यूज़ :

केरल में नवजात बच्चे को मार डालने के आरोप में महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:30 IST

Open in App

त्रिशूर (केरल), 22 दिसंबर केरल के त्रिशूर जिले में 22 वर्षीय विवाहिता को अपने नवजात बच्चे को कथित तौर पर मार डालने और शव को नहर में फेंकने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुझक्कल की रहने वाली महिला के अलावा, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को भी कथित तौर पर शिशु की मृत देह को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने शनिवार की रात बच्चे को जन्म के तुरंत बाद कथित तौर पर मार डाला और उसकी मृत देह को ठिकाने लगाने के लिए अगले दिन अपने प्रेमी को सौंप दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तीनों हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।’’ स्थानीय लोगों को मंगलवार की सुबह प्लास्टिक के बैग में लिपटा, बच्चे का शव एक खेत के पास नहर में मिला था।

आसपास की इमारतों से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को बैग छोड़ने वाले दो लोगों के बारे में सुराग मिला। पूछताछ के आधार पर जांच अधिकारियों को महिला को पकड़ने में मदद मिली, जो कथित तौर पर अपनी गर्भावस्था और प्रसव की जानकारी रिश्तेदारों से छिपाने में कामयाब रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos