लाइव न्यूज़ :

वेतन नहीं मिलने से नौकरी छोड़कर जा रहे हैं सरकारी डॉक्टर, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 11, 2019 13:36 IST

डॉक्टरों का कहना है कि एक ओर उन्हें निजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में अच्छे-अच्छे वेतन के ऑफर मिल रहे हैं और दूसरी ओर सरकारी पीएचसी में सेवा देने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है.

Open in App

ग्रामीण इलाकों में नागरिकों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कार्यरत डॉक्टरों (स्वास्थ्य अधिकारी) को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है. जनवरी में ठेका पद्धति से नियुक्ति होने के बाद से अब तक एक भी माह का वेतन नहीं मिलने से उनके रूटीन खर्च के लाले पड़ गए हैं.इस संदर्भ में जब वे जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग में पूछताछ कर रहे हैं तो उन्हें अनुदान नहीं आने का कारण बताया जा रहा है. इसके कारण कई डॉक्टर पीएचसी छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं. राज्यभर में जनवरी 2019 में 11 माह के कॉन्ट्रैक्ट पर स्वास्थ्य अधिकारियों के 450 पदों की वैकेंसी निकली थी. इस दौरान 40 हजार रुपए मासिक वेतन पर ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी.नागपुर जिले के 49 पीएचसी में भी डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई थीं. इसके तहत फरवरी 2019 में सभी पीएचसी के रिक्त पद भरे गए थे लेकिन शुरुआत से ही सही समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर कई डॉक्टर जॉब छोड़कर जा रहे हैं. यही वजह है कि फिलहाल 10 से 12 पद फिर से रिक्त हो गए हैं.डॉक्टरों का कहना है कि एक ओर उन्हें निजी मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों में अच्छे-अच्छे वेतन के ऑफर मिल रहे हैं और दूसरी ओर सरकारी पीएचसी में सेवा देने के बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है. वेतन नहीं मिलने से अपने और परिवार का खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में उनके सामने निजी अस्पतालों को तरजीह देने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.

टॅग्स :महाराष्ट्रडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’