लाइव न्यूज़ :

असम में ‘विच हंटिंग’, पिछले 8 साल में 107 लोगों की गई जान, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

By भाषा | Updated: November 30, 2019 16:22 IST

कांग्रेस विधायक नंदिता दास के लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2011 से 2016 के बीच ‘विच हंटिंग’ में 84 लोगों की जान गई है। भाजपा नीत सरकार के गठन के बाद से इस साल अक्टूबर तक 23 लोग मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने बताया कि मई 2016 से अब तक ‘विच हंटिंग’ में मारे गए 23 लोगों में से 12 पुरुष और 11 महिलाएं थीं। कोकराझार, चिरांग और उदलगुड़ी जिले में क्रमश: सबसे अधिक 22,19 और 11 लोगों की जान गई।

असम में पिछले आठ साल में डायन बता कर हत्या (विच हंटिंग) के मामलों में कुल 107 लोगों की जान गई है। संसदीय कार्य मंत्री चंद्रमोहन पटोवारी ने शनिवार को यहां राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी।

कांग्रेस विधायक नंदिता दास के लिखित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2011 से 2016 के बीच ‘विच हंटिंग’ में 84 लोगों की जान गई है। भाजपा नीत सरकार के गठन के बाद से इस साल अक्टूबर तक 23 लोग मारे गए हैं।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की ओर से पटोवारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में ‘असम विच हंटिंग (निषेध, रोकथाम और संरक्षण) अधिनियम’ 2015 को अधिसूचित किया था और वह अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है।

पटोवारी ने सदन को बताया कि ‘बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स’ (बीटीएडी) क्षेत्राधिकार के अधीन आने वाले कोकराझार, चिरांग और उदलगुड़ी जिले में क्रमश: सबसे अधिक 22,19 और 11 लोगों की जान गई। उन्होंने बताया कि बिस्वनाथ में नौ, गोआलपाड़ा में सात, नगांव तथा तिनसुकिया में छह-छह और कारबी आंगलोंग तथा माजुली जिले में चार-चार लोग मारे गए। मंत्री ने बताया कि मई 2016 से अब तक ‘विच हंटिंग’ में मारे गए 23 लोगों में से 12 पुरुष और 11 महिलाएं थीं। 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos