लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद खराब, बाल दिवस पर बच्चे घर में कैद,पीएम को पत्र लिखकर कहा- मोदी जी एक्शन लीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 18:07 IST

द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई 496 दर्ज किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नेहरू नगर में एक्यूआई का स्तर 490 रहा। केवल आया नगर में स्थिति कुछ सुधरी हुई नजर आई जहाँ एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। दिल्ली के आसपास के शहरों में भी वायु की गुणवत्ता कमोबेश उतनी ही खराब रही।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने शुक्रवार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है जिससे वायु प्रदूषण कुछ कम होने का अनुमान है। खराब होकर अपराह्न 2.30 बजे 463 रहा जो सुबह 9.30 बजे दर्ज किए गए सूचकांक से तीन बिंदु अधिक था।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा और दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की मोटी चादर फैली रही।

बुधवार रात को अधिकारियों द्वारा जारी निर्देश के अनुसार दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में स्कूल दो दिन के लिए बंद हैं। अत्यधिक वायु प्रदूषण को देखते हुए स्कूल बंद किए जाने का सुझाव पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) द्वारा दिया गया था। गुरुवार को बाल दिवस के मौके पर बच्चों को घरों के भीतर कैद रहना पड़ा।

बहुत सारे बच्चों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करने का आग्रह किया। ईशान महंत नामक एक छात्र ने पत्र में लिखा, “मैं पहले फुटबाल खेलना पसंद करता था लेकिन अब केवल टीवी पर ही देख पाता हूँ। मैं बाहर नहीं खेल सकता क्योंकि हवा बहुत जहरीली है।”

एक अन्य छात्र ने लिखा, “इस समय स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए हमें भारत सरकार और प्रभावित राज्य सरकारों से एक मजबूत निर्देश की आवश्यकता है। हमें विश्वास है कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री निश्चित ही इस पर एक मजबूत फैसला लेंगे।” शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और खराब होकर अपराह्न 2.30 बजे 463 रहा जो सुबह 9.30 बजे दर्ज किए गए सूचकांक से तीन बिंदु अधिक था।

द्वारका सेक्टर 8 में एक्यूआई 496 दर्ज किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नेहरू नगर में एक्यूआई का स्तर 490 रहा। केवल आया नगर में स्थिति कुछ सुधरी हुई नजर आई जहाँ एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। दिल्ली के आसपास के शहरों में भी वायु की गुणवत्ता कमोबेश उतनी ही खराब रही।

मौसम विभाग ने शुक्रवार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है जिससे वायु प्रदूषण कुछ कम होने का अनुमान है। बुधवार को ईपीसीए ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कारक ईंधन पर चलने वाले उद्योगों, हॉट मिक्स प्लांट और पत्थर तोड़ने वाली मशीनों पर पाबंदी की मियाद 15 नवंबर तक बढ़ा दी थी। 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन