लाइव न्यूज़ :

"क्या वे 24 करोड़ मुसलमानों को चीन भेजेंगे?" फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 21:33 IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "डर और नफरत की राजनीति नई नहीं है। वे 22-24 करोड़ मुसलमानों का क्या करेंगे? क्या वे उन्हें समुद्र में फेंक देंगे या उन्हें चीन भेज देंगे?"

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला ने घाटी में गैर-बीजेपी दलों की बैठक की अध्यक्षता कीकहा- समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिएउन्होंने कहा, JK को पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाना देश के लिए एक त्रासदी

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार से देश को धार्मिक आधार पर नहीं बांटने को कहा है।

घाटी में गैर-बीजेपी दलों की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद जम्मू में मीडिया को संबोधित करते हुए अनुभवी राजनेता ने कहा कि समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "डर और नफरत की राजनीति नई नहीं है। वे 22-24 करोड़ मुसलमानों का क्या करेंगे? क्या वे उन्हें समुद्र में फेंक देंगे या उन्हें चीन भेज देंगे?"

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "गांधीजी ने राम राज्य के बारे में बात की। राम राज्य से उनका मतलब कल्याणकारी राज्य से था जहां सभी को समान अवसर मिलेंगे और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। हम सभी को गांधीजी के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।"

अब्दुल्ला ने दिन में एक दर्जन से अधिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का समापन जम्मू-कश्मीर में समय से पहले विधानसभा चुनाव और उसके राज्य के दर्जे की बहाली के लिए दिल्ली में चुनाव आयोग  से मिलने के निर्णय के साथ हुआ।

यह मुलाकात फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा, आज जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स ने प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। युवकों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति अच्छी नहीं है।

अब्दुल्ला ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, जम्मू और कश्मीर को पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाना देश के लिए एक त्रासदी है। उन्होंने कहा, हम जल्द विधानसभा चुनाव कराने और राज्य का दर्जा बहाल करने में उनकी मदद लेने के लिए चुनाव आयोग से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे। हम राष्ट्रीय विपक्षी नेताओं से भी मिलेंगे।

बैठक में मौजूद नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी, माकपा नेता एमवाई तारिगामी, पीडीपी नेता अमरीक सिंह रीन, नेशनल पैंथर्स पार्टी के नेता हर्ष देव सिंह, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और जिला विकास परिषद के सदस्य टी एस टोनी शामिल थे। 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीरचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?