लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच होगी सुलह? शादी बचाने की आखिरी पहल, 4 जुलाई को होगी काउंसलिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2022 14:46 IST

तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच सुलह कराने की कोशिशें जारी हैं। पटना हाई कोर्ट ने दोनों को सुलह पर बातचीत के लिए एक और मौका दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना हाईकोर्ट ने तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय को सुलह पर बातचीत के लिए एक और मौका दिया है।पटना के चिड़ियाखाना गेस्ट हाउस में 4 जुलाई को शाम 6 बजे दोनों पक्षों के लोग सुलह के लिए मिलेंगे।12 मई 2018 को तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी, हालांकि दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं गुजरा।

पटना: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बहू ऐश्वर्या राय के बीच रिश्ता बचाने की आखिरी पहल होती दिख रही है. पटना हाइकोर्ट ने दोनों के रिश्ता को बचाने की आखिरी पहल की है. कोर्ट ने दोनों को सुलह पर बातचीत के लिए एक और मौका दिया है. दोनों की काउंसलिंग मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में हुई थी और काउंसलिंग के बाद जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक लालू की बहू ऐश्वर्या अपने ससुराल में रहने के लिए तैयार हैं. 

ऐश्वर्या ने काउंसलिंग के दौरान यह कहा है कि उन्हें पति और ससुराल के साथ रहने में कोई परेशानी नहीं है जबकि लालू के बेटे तेजप्रताप ने सिरे से इस बात को खारिज कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक तेजप्रताप ने कहा है कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना है. इस मामले में अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह के मुताबिक के दोनों पक्षों की बात कोर्ट में विस्तार पूर्वक सुनी है. कोर्ट ने दोनों पक्षों से कहा है कि किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले हम चाहते हैं कि आप लोग अपने वकीलों के साथ बैठकर कोई आपसी सहमति का रास्ता निकालें. ऐसे में रिश्ता बचाये जाने को लेकर अब अगली पहल 4 जुलाई को होगी. 

पटना के चिड़ियाखाना गेस्ट हाउस में 4 जुलाई को शाम 6 बजे दोनों आपसी सहमति से सेटलमेंट का प्रयास करेंगे. इस दौरान ऐश्वर्या और तेजप्रताप तो मौजूद रहेंगे ही, इनके साथ चंद्रिका राय और राबड़ी देवी भी मौजूद रहेंगी. यही पर सेटलमेंट का अंतिम प्रयास होगा. 

हाईकोर्ट में भी ऐश्वर्या अपने पिता चंद्रिका राय के साथ पहुंची थी, जबकि तेजप्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ कोर्ट गए थे. 12 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी. हालांकि दोनों के बीच रिश्ता अच्छा नहीं रहा. इसके बाद पटना के फैमिली कोर्ट में तलाक लेने के लिए आवेदन दिया गया था.

टॅग्स :बिहार समाचारतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?