लाइव न्यूज़ :

गलतियां सुधारेंगे, बंगाल के तालिबानीकरण के खिलाफ लड़ेंगे: बंगाल भाजपा प्रमुख मजुमदार

By भाषा | Updated: September 21, 2021 14:33 IST

Open in App

कोलकाता, 21 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने ‘‘राज्य के तालिबानीकरण’’ से लड़ने का मंगलवार को संकल्प लिया और कहा कि पार्टी अपनी गलतियां सुधारेगी और आने वाले दिनों में विजयी बनकर उभरेगी।

बीते कुछ महीनों में लोगों के भाजपा छोड़ कर जाने के मामलों को अधिक महत्व देने से इनकार करते हुए मजुमदार ने कहा कि जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के लिए प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे।

मजुमदार ने राज्य में पार्टी के मुख्यालय पर सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पार्टी नेतृत्व एवं मेरे पूर्ववर्तियों के सहयोग से, राज्य के तालिबानीकरण के खिलाफ मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। हमारे लिए, भाजपा कार्यकर्ता ही हमारी वास्तविक संपत्ति हैं। यदि हमने कोई गलती की है तो हम उसे सुधारेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग ऐसा सोचते हैं कि वे पार्टी छोड़कर उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, वे गलत हैं। भाजपा आने वाले दिनों में विजयी होकर उभरेगी। जिन लोगों की पार्टी की विचारधारा और उसके उद्देश्य के प्रति प्रतिबद्धता है वे पार्टी कभी भी नहीं छोड़ेंगे।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बालुरघाट से लोकसभा सदस्य सुकांता मजुमदार को पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी में अंदरुनी मतभेद और नेताओं के पाला बदलकर राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ओर जाने की पृष्ठभूमि में पार्टी ने दिलीप घोष की जगह मजुमदार को दी है।

पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, घोष को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में घोष का कार्यकाल समाप्त होने में अभी करीब सवा साल का वक्त बचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत