लाइव न्यूज़ :

राजनीति में कभी नहीं आऊंगा: अनुपम खेर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:14 IST

Open in App

शिमला, 21 जून प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को कहा कि वह कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे।

सोमवार को यहां स्थानीय मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में खेर ने कहा, ''उनके राजनीति में आने का सवाल ही नहीं उठता।'' साल 2017 में हुए हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव में उनके लड़ने की चर्चा को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा, "यदि आप किसी व्यक्ति से हाथ मिलाते हैं, तो लोग अपनी सुविधा के अनुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंचने लगते हैं।"

देश के समसामयिक मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए जाने जाने वाले खेर ने दोहराया कि वह राजनीति में बिल्कुल भी नहीं आएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी किरण खेर बेहतर जानती हैं। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि कीमोथेरेपी के कई दुष्परिणाम हैं लेकिन उनकी इच्छा-शक्ति "बहुत मजबूत" है। बॉलीवुड अभिनेता पिछले कुछ दिनों से अपने गृहनगर शिमला में हैं और वह बुधवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना