लाइव न्यूज़ :

अगला विधानसभा चुनाव बादामी सीट से ही लडूंगा: सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:10 IST

Open in App

बेंगलुरू, छह जुलाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने अटकलों पर विराम लगाते हुए मंगलवार को पुष्टि की कि वह बादामी क्षेत्र से 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मैसूरू सीट छोड़कर बादामी से चुनाव लड़ने और जीतने वाले सिद्धरमैया ने उन्हें स्वीकार करने के लिये बादामी के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सदैव उनके कर्जदार रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा, ''आपने यहां आकर मुझसे कहा कि मैं बादामी से अगला चुनाव लडूं...क्या मैंने कभी कहा कि मैं बादामी से चुनाव नहीं लड़ूंगा? यह सच है कि लोग आपकी ही तरह सम्मानपूर्वक मुझे कोप्पल, कामराजपेट, कोलार जैसे अन्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। ''

बादामी से आए अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि चुनाव अभी एक साल और दस महीने दूर है और वह राज्य विधानसभा में पहले ही बादामी से अगला चुनाव लड़ने के बारे में कह चुके हैं और इससे पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा, ''मैं बादामी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हूं और आप सभी तथा जनता की इच्छा के अनुसार मैं एक बार फिर बादामी से चुनाव लड़ूंगा।''

पार्टी के भीतर पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उत्तरी कर्नाटक के बादामी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया अगले आम चुनाव के लिए पुराने मैसूरू क्षेत्र या बेंगलुरू में अपने गृह क्षेत्र में लौट सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप