लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम में 'बाहरी' ममता बनर्जी को भारी मतों से हराउंगा: शुभेंदू अधिकारी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:34 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च भाजपा नेता शुभेंदू अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर ''बाहरी'' करार देते हुए दावा किया कि वह बनर्जी को करारी शिकस्त देने को लेकर ''200 फीसदी'' आश्वस्त हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ने से बच रही हैं।

भाजपा ने बनर्जी के मंत्रिमंडल सहयोगी रहे अधिकारी को पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से मैदान में उतारा है, जहां से मुख्यमंत्री भी ताल ठोक रही हैं।

कोलकाता के बेहाला इलाके में आयोजित एक रैली में अधिकारी ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, '' आपने अपनी भवानीपुर सीट क्यों छोड़ दी? आप क्यों वहां से भाग खड़ी हुईं? ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने मित्रा संस्थान के बूथ पर 2019 लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी? यहां तक की आप अपने क्षेत्र में भी नहीं जीत सकतीं।''

नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने का विश्वास जताते हुए भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, '' मैंने नंदीग्राम में लक्ष्मण सेठ को हराया था। इस बार मैं माननीय (बनर्जी) को हराउंगा। वह नंदीग्राम के लिए बाहरी हैं जबकि मैं क्षेत्र का भूमिपुत्र हूं।''

रैली के दौरान शुभेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी के भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने बनर्जी के परिवार से पूछताछ कर अपना फर्ज निभाया है क्योंकि वे कानून से ऊपर नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की