लाइव न्यूज़ :

पीएफआई कार्यकर्ता के इलाज के लिए अदालत से निर्देश देने का किया जाएगा अनुरोध: वकील

By भाषा | Updated: October 11, 2021 00:25 IST

Open in App

मथुरा, 10 अक्टूबर राजद्रोह समेत कई आरोपों के तहत जेल में बंद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ता अतीकुर्रहमान के इलाज के लिए अदालत से आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया जाएगा। अतीकुर्रहमान के वकील ने यह जानकारी दी।

हृदय रोग से ग्रस्त अतीकुर्रहमान को पीएफआई के तीन अन्य कार्यकर्ताओं मोहम्मद आलम, मसूद अहमद और कप्पन सिद्दीकी के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पिछले वर्ष पांच अक्टूबर को हाथरस जाते समय गिरफ्तार किया गया था। ये सभी सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या की शिकार हाथरस की एक दलित युवती के परिजनों से मिलने उसके गांव जा रहे थे।

अतीकुर्रहमान के वकील मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश जेल नियमावली के अनुसार किसी विचाराधीन कैदी के स्वास्थ्य की देखभाल करना जेल अधीक्षक का कर्तव्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में लखनऊ की एक विशेष अदालत के 23 सितंबर के आदेश के बाद भी निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब