लाइव न्यूज़ :

भाजपा में शामिल होंगे आनंद शर्मा! बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात की अटकलों पर बोले- यदि मिलना होगा, तो नड्डा से खुलेआम मिलूंगा

By भाषा | Updated: July 8, 2022 07:34 IST

आनंद शर्मा के भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की अटकलों के बाद अब कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। आनंद शर्मा ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर उन्हें नड्डा से मिलना होगा तो वे खुलेआम मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद शर्मा ने जे पी नड्डा से अपनी भेंट को लेकर उठी अटकलों को किया खारिज।आनंद शर्मा ने कहा- यदि उन्हें ऐसा करना होगा, तो वह खुलेआम करेंगे क्योंकि दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं।शर्मा ने कहा- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ ने उन्हें और नड्डा को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है।

नयी दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अपनी भेंट को लेकर उठी अटकलों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यदि उन्हें ऐसा करना होगा, तो वह खुलेआम करेंगे क्योंकि दोनों हिमाचल प्रदेश से हैं एवं दोनों ने एक ही विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है।

शर्मा ने कहा कि उनका नड्डा से ‘पुराना सामाजिक एवं पारिवारिक नाता’ है और ‘‘मुझे खुशी है कि मेरे राज्य एवं विश्वविद्यालय से आने वाला कोई व्यक्ति सत्तारूढ़ दल का अध्यक्ष है।’’

उनकी कथित भेंट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ वैचारिक मतभेद का मतलब व्यक्तिगत दुश्मनी या वैमनस्य नहीं होता है, .... यदि मुझे जे पी नड्डा से मिलना होगा तो मैं खुलेआम मिलूंगा। यह मेरा अधिकार है। मैं किसी अटकल को हवा नहीं दूंगा।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ ने उन्हें एवं नड्डा को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इस कार्यक्रम में जाने के सिलसिले में उन्होंने फोन पर नड्डा से बातचीत की। शर्मा उस जी-23 समूह के अहम सदस्य हैं जिसने कांग्रेस संगठन में आमूलचूल बदलाव की मांग की थी और जो पार्टी नेतृत्व के कुछ फैसलों का आलोचक रहा था। यह पहली बार नहीं है कि शर्मा की नड्डा से भेंट करने को लेकर अटकलें सामने आयी हैं।

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी