विकिपीडिया ने त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब देब को बताया बांग्लादेशी, सीएम ने दी सफाई

By स्वाति सिंह | Published: August 6, 2018 02:19 PM2018-08-06T14:19:45+5:302018-08-06T14:19:45+5:30

कई संपादकों ने दावे किए हैं कि सीएम बिप्लब जन्म से भारतीय नहीं हैं, बल्कि उनका जन्म बांग्लादेश में हुआ है। 

Wikipedia tells Tripura chief minister Biplab Deb Bangladeshi, CM clears Clarify | विकिपीडिया ने त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब देब को बताया बांग्लादेशी, सीएम ने दी सफाई

विकिपीडिया ने त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब देब को बताया बांग्लादेशी, सीएम ने दी सफाई

अगरतला, 6 अगस्त:त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने रविवार को अपने जन्म स्थान को लेकर सफाई दी।  गौरतलब है कि बिप्लब देब के जन्म को लेकर बीते तीन दिनों विकिपीडिया कई दावे किए जा रहें हैं। लगातार कई संपादकों ने दावे किए हैं कि सीएम बिप्लब जन्म से भारतीय नहीं हैं, बल्कि उनका जन्म बांग्लादेश में हुआ है। 

बता दें कि पिछले दिनों असम में एनआरसी का दूसरा ड्राफ्ट जारी किया गया था। इस ड्राफ्ट में 40 लाख लोगों को जगह नहीं मिली है। एनआरसी के दूसरे ड्राफ्ट की लिस्ट पर गौर करें तो उत्तर-पूर्वी राज्य असम में कुल 3.29 करोड़ आवेदक थे, जिनमें 2.89 करोड़ लोगों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। उन्हें भारतीय नागरिक माना गया है। वहीं जिन 40 लाख लोगों का नाम इस लिस्ट में नहीं है उन्हें वैध नागरिक नहीं पाया गया है। इसके बाद से एनआरसी बहस का मुद्दा बन गया। इसकी बीच बिप्लब देब के विकिपीडिया में भी बदलाव किया गया। खबरों कि मानें तो गुरुवार को उनके पेज में चेंज किया गया उसके बाद से शनिवार तक उनके विकी के पेज में 37 बदलाव हुआ।  

विकी पर सबसे पहला बदलाव गुरुवार 10.38 बजे हुआ इसमें उनका जन्मस्थान चांदपुर के कछुआ उपाजिला के राजधर नगर गांव को बताया गया। इसके बाद दूसरा बदलाव 1.11 बजे गोमती जिले को बदलकर राजधर नगर किया गया। उसके बाद फिर गुरुवार को ही 2.37 बजे उनका  जन्मस्थान बांग्लादेश में चांदपुर के कछुआ उपाजिला को बताया गया। इसके साथ ही उनके विकिपीडिया पेज पर उनके अवैध तरीके से भारत आने की बात लिखी गई और जिसके बाद उनका बचपन और स्कूली शिक्षा त्रिपुरा में हुई। इसके बाद 3.27 बजे उनके इस बदलाव को ठीक कर पहले जैसा किया गया। 

बाद में बिप्लब देब के मीडिया सलाहकार संजय मिश्रा ने कहा कि गुरुवार से जो विकिपीडिया पर हुए बदलाव की खबर है।उन्होंने बताया सीएम बिप्लब देब के पिता हरधन ने खुद को नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत 27 जून 1967 को नागरिक के तौर पर पंजीकृत करवाया है। उन्होंने खुद को त्रिपुरा के उदयपुर का निवासी बताया है। इसके साथ ही संजय मिश्रा ने सीएम के बांग्लादेशी होने वाले सभी दावों को खारिज किया। उन्होंने यह भी कहा 'हमें लगता है विकिपीडिया और दूसरी साइट्स पर आने वाले कंटेंट की मॉनिटरिंग करनी चाहिए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Wikipedia tells Tripura chief minister Biplab Deb Bangladeshi, CM clears Clarify

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे