लाइव न्यूज़ :

हिम्मत को सलाम: पायलट पति के शहीद होने पर महज एक साल के भीतर ही फ्लाइंग ऑफिसर बनी पत्नी, एयरफोर्स में शामिल होकर पेश की मिसाल

By अमित कुमार | Updated: December 21, 2020 11:14 IST

इंडियन एयरफोर्स में तैनात पति की मौत हो जाने के बाद खुद इंडियन एयरफोर्स में शामिल होकर गरिमा अबरोल ने एक मिसाल पेश की है।

Open in App
ठळक मुद्देगरिमा अबरोल के पति समीर अबरोल की मौत लड़ाकू विमान के क्रैश होने के कारण हो गई थी।इस घटना के बाद गरिमा ने खुद इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का मन बनाया। गरिमा अबरोल एयरफोर्स अकेडमी से पास आउट हो गई हैं और अब वह फ्लाइंग ऑफिसर हैं।

शादी के बाद पति-पत्नी सात जन्मों के लिए एक बंधन में जाते हैं। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं। कई बार किसी अनहोनी के कारण शादीशुदा महिला के पति की मौत हो जाती है, ऐसे में उनकी जिंदगी एकदम बदल जाती है। समाज के लोग भी उन्हें अच्छी नजरों से नहीं देखते। ऐसी स्थिति में अक्सर महिलाएं टूट जाती हैं और जिंदगी से हार मान बैठती हैं। 

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। जिनके जज्बे को देखकर आप भी सलाम ठोकने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, इंडियन एयरफोर्स के शहीद पायलट स्‍क्‍वॉड्रन लीडर समीर अबरोल की पत्‍नी गरिमा अबरोल ने महज एक साल के भीतर ही वायुसेना में ऑफिसर बनकर तैनात हो गई हैं। समीर की मौत के बाद गरिमा ने दुर्घटना के लिए पुराने विमान और सरकारी रवैये को दोषी ठहराया था।

हालांकि, इसके बाद गरिमा ने हिम्मत से काम लिया और पति के काम को खुद करने की ठानी। 1 फरवरी 2019 को मिराज-2000 लड़ाकू विमान के क्रैश होने के कारण स्‍क्‍वॉड्रन लीडर समीर अबरोल शहीद हो गए थे। पति की मौत के बाद गरिमा ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर अपना दुख भी प्रकट किया था। 

गरिमा अबरोल इस हादसे के बाद खुद को संभाला और कड़ी मेहनत के साथ देश की सेवा करने का मन बना लिया। पति की मौत ने उन्हें कमजोर नहीं पड़ने दिया। हैदराबाद के डुंडीगल में शनिवार को एयरफोर्स एकेडमी में हुई पासिंग आउट परेड में गरिमा अबरोल शामिल थी। इस परेड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आए हुए थे। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे