लाइव न्यूज़ :

लोहे की छड़ से हमला कर पत्नी को मार डाला

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:11 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र), आठ जून जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से लोहे की छड़ से हमला कर हत्या कर दी और पुलिस के आने तक उसके शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के टेगाई जलालपुर गांव निवासी राकेश सिंह को अपनी पत्नी लक्ष्मी (35) के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों में अनबन रहती थी तथा आए दिन झगड़ा होता रहता था। उनके दो बच्चे भी हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और राकेश ने तैश में आकर लक्ष्मी के सिर पर लोहे की छड़ से वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी। इसके बाद राकेश ने बच्चों को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो लक्ष्मी मृत अवस्था में पड़ी थी और राकेश उसके शव के पास बैठा था।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’