लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या के जुर्म में पत्नी और उसके प्रेमी को उम्र कैद की सज़ा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:16 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 दिसंबर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की एक स्थानीय अदालत ने संपत्ति विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के जुर्म में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को मंगलवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई।

अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश संदीप गुप्ता ने आमना बेगम और उसके प्रेमी आरिफ को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी पाया और दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

लोक अभियोजक अमित कुमार त्यागी के मुताबिक, बेगम ने जिले के सिंधवाली गांव में परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए प्रेमी आरिफ के साथ मिलकर अपने पति यासीन की चार मार्च 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बेगम यासीन की दूसरी पत्नी थी। यासीन ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद उससे शादी की थी। पहली पत्नी से हुए बेटों और बेगम के बीच संपत्ति विवाद था।

बेगम ने संपत्ति को उसके नाम पर करने के लिए यासीन पर दबाव डाला लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने अपने प्रेमी की मदद से यासीन की गोली मारकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन