लाइव न्यूज़ :

पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने की आत्महत्या, अपने दो बच्चों को भी पेड़ से बांधकर मार डाला

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 27, 2021 12:37 IST

तमिलनाडु में एक पति को पत्नी के अवैध संबंध होने पर शक था और वह पत्नी को किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करने से मना भी करता था । फिर तंग आकर पति ने बच्चों सहित आत्महत्या कर ली ।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के एक शख्स ने पत्नी को दूसरे आदमी से बात करने से किया था मना पत्नी के अवैध संबंध होने के संदेह में पति ने बच्चों सहित की आत्महत्याघटना का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा

चेन्नई :  तमिलनाडु के सलेम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंध होने का संदेह में कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली । मरने से पहले उसने एक पेड़ से लटके बच्चों का वीडियो बनाकर परिजनों को भेज दिया ।

दरअसल यह मामला प्रकाश में तब आया , जब पति चोट लगने के कारण घर पर ही कुछ दिनों से आराम कर रहा था । मंगलपट्टी का 33 वर्षीय एक व्यक्ति तेरह साल से एक रेस्तरां में काम कर रहा था । वह एक कार्यस्थल दुर्घटना में घायल हो गया था और दस दिनों से घर पर ठीक हो रहा था जब उसे संदेह होने लगा कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही है । इसके बाद दंपति के बीच यह विवाद का मुद्दा बन गया और पति ने पत्नी से कहा कि वह किसी दूसरे शख्स से बात न करें । 

रविवार शाम को उसने अपनी पत्नी को बताया कि वह पास की दुकान पर जा रहा है और अपने नौ साल के बेटे और पांच साल की बेटी को अपने साथ ले गया । उसने अपनी पत्नी का मोबाइल भी साथ रखा था । 

फिर उसने कथित तौर पर बच्चों की हत्या कर दी और उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया । उसने अपनी पत्नी के फोन से एक वीडियो बनाया और उसमें कहा कि "आप यही चाहते थे । आप हमें मारना चाहते थे । देखिए, हम अब मर चुके हैं ।" इस वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद उसने फोन बंद कर दिया । 

महिला और उसके परिवार ने सलेम जिले के संकागिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है । पुलिस ने तलाशी शुरू की तो एक आम के खेत में युवक और बच्चों का शव मिला । पुलिस फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है । 

टॅग्स :Tamil Naduक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो