लाइव न्यूज़ :

जब संजय गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी को सरेआम जड़े 6 थप्पड़!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 12:23 IST

संजय गांधी की पुण्यतिथि पर विशेषः कहानी मां बेटे के अजीबोगरीब रिश्ते की, कहानी 6 थप्पड़ वाले किस्से की, कहानी 23 जून की उस मनहूस सुबह की।

Open in App

23 जून 1980 की एक मनहूस सुबह दिल्ली के लुटियंस जोन में कलाबाजियां करता हुआ एक टू-सीटर प्लेन क्रैश हुआ। इसमें से दो शव निकाले गए। एक थे सफदरजंग फ्लाइंग क्लब के मुख्य प्रशिक्षक सुभाष सक्सेना और दूसरे शख्स थे एक नवनिर्वाचित सांसद, तीन महीने के बच्चे के पिता, भारत की प्रधानमंत्री के चहेते बेटे और राजनीतिक विरासत के दावेदार संजय गांधी। आज उनकी पुण्यतिथि है। संजय-इंदिरा के बीच बहुत करीबी रिश्ते रहे हैं। माना जाता है कि इंदिरा गांधी संजय को ही अपनी राजनीतिक विरासत सौंपना चाहती थी। लेकिन फिर संजय ने एक डिनर पार्टी में इंदिरा गांधी को थप्पड़ क्यों मारा?

डिनर पार्टी में मां-बेटे के बीच झगड़े की खबर सबसे पहले वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुई जिसे पुलित्जर प्राप्त पत्रकार लेविस एम सिमंस ने लिखा था। सिमंस उस वक्त भारत में संवाद्दाता थे। सिमंस ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा था कि एक डिनर पार्टी में संजय गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी को 6 थप्पड़ रसीद कर दिए थे। ये भारत में इमरजेंसी लागू होने से पहली की बात है।

यह भी पढ़ेंः- वाजपेयी और राजकुमारीः एक रिश्ता जिसमें सबकुछ था सिर्फ नाम नहीं!

Scroll.in को दिए एक इंटरव्यू में इस खबर के लेखक सिमंस ने कहा कि उन्होंने इस खबर की पुष्ट दो स्रोत से हुई थी। उन्होंने नाम बताते ने इनकार कर दिया। सिमंस ने कहा कि इस बात की भी जानकारी नहीं है कि आखिरी संजय ने थप्पड़ क्यों मारे थे। भारत में आपातकाल के दौरान सिमंस को स्वदेश वापस भेज दिया था। उन्होंने यह खबर भारत से जाने के बाद लिखी थी।

यह भी पढ़ेंः- बर्थडे स्पेशल: फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी दमदार थे सुनील दत्त, अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल दिया था मोर्चा

आपातकाल खत्म होने के बाद सिमंस की मुलाकात एकबार इंदिरा गांधी से हुई थी। जब उन्होंने अपने स्वदेश वापस भेजने के आदेश के बारे में पूछा तो पीएम इंदिरा का कहना था कि उन्होंने ऐसे कोई आदेश नहीं दिए थे। हालांकि सिमंस थप्पड़ वाली घटना के बारे में पूछने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

स्क्रॉल से बात करते हुए सिमंस ने एक और वाक्ये का जिक्र किया। एकबार वो राजीव गांधी और इंदिरा गांधी के साथ किसी पार्टी में शामिल थे। किसी पत्रकार ने कहा सिमंस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये वही पत्रकार हैं जिन्होंने थप्पड़ वाली रिपोर्ट लिखी थी। राजीव गांधी ने हामी भरी और सिर नीचे करके मुस्कुरा दिए।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :संजय गांधीइंदिरा गाँधीपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?