लाइव न्यूज़ :

Prashant Kumar UP DG: जानें कौन हैं उप्र के नए कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक, बिहार से क्या है नाता

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 31, 2024 13:31 IST

Prashant Kumar UP DG: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के पद पर आसीन थे। उत्तर प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक होंगे। विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Prashant Kumar UP DG: उत्तर प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी होंगे। इससे पहले वह विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के पद पर आसीन थे। वह विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कुमार उत्तर प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक होंगे। प्रशांत कुमार बिहार के सीवान के रहने वाले और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास हैं। 1990 बैच के आईपीएस हैं। सीवान के हथौड़ी गांव में जश्न का माहौल है। लोगों ने एक-दूसरे के मिठाई खिलाकर बधाई दी।

राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ काफी सख्त हैं। 31 जनवरी 2024 को मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार (आईपीएस: 1988) सेवानिवृत्ति हो रहे हैं। प्रशांत कुमार यूपी के मुख्यमंत्री के पसंदीदा पुलिस अधिकारी हैं। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए परिवर्तन किया है। कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों को बेहतर ढंग से संचालन किया जाए।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाए जाने को लेकर राज्य कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वर्ष 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी होंगे। इससे पहले वह विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) के पद पर तैनात थे।

वह विजय कुमार का स्थान लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बिहार के सीवान जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय प्रशांत कुमार उत्तर प्रदेश के लगातार चौथे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक होंगे। वर्ष 1987 बैच के अधिकारी मुकुल गोयल को 11 मई 2022 को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में पद से हटाये जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में किसी भी स्थायी डीजीपी की नियुक्ति नहीं हुई है।

गोयल को हटाये जाने के बाद डी. एस. चौहान प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी बने थे जो अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त हो गये। उसके बाद एक महीने के लिये आर. के. विश्वकर्मा कार्यवाहक डीजीपी बने। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद 31 मई को विजय कुमार को कार्यवाहक पुलिस प्रमुख बनाया गया था, जो आज सेवानिवृत्त हो गये।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यवाहक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। कुमार की नियुक्ति से कुछ देर पहले यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘लगता है एक बार फिर उप्र को कार्यवाहक डीजीपी मिलने वाला है। जनता पूछ रही है कि हर बार कार्यवाहक डीजीपी बनाने का खेल दिल्ली-लखनऊ के झगड़े की वजह से हो रहा है या फिर अपराधियों के संग सत्ता की सांठगांठ के कारण।’’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने में नोएडा पहले और लखनऊ दूसरे स्थान पर, राज्य में दस माह में 1.27 करोड़ लोगों का चालन, इनमें एक भी पुलिसवाला नहीं

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारतमुजफ्फरनगर की मस्जिदों से 55 से ज्यादा लाउडस्पीकर हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक