लाइव न्यूज़ :

कौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 21:53 IST

भारतीय नौसेना एक नौसैन्य अधिकारी की 18 वर्षीय बेटी एवं नेवी चिल्ड्रन स्कूल की पूर्व छात्रा काम्या कार्तिकेयन को बधाई देती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे अभियान के सामान से लदी एक स्लेज को खींच रही थीं।27 दिसंबर 2025 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचीं।सबसे कम उम्र की महिला बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

नई दिल्लीः नौसेना ने मंगलवार को बताया कि भीषण ठंड और तेज हवाओं का सामना करते हुए एक नौसैन्य अधिकारी की 18 वर्षीय बेटी ने स्कीइंग करते हुए दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। भारतीय नौसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में काम्या कार्तिकेयन को बधाई दी। इसने कहा, ‘‘काम्या ने शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान और तूफानी हवाओं का सामना करते हुए, 89 डिग्री दक्षिण से लगभग 60 समुद्री मील (लगभग 115 किमी) की दूरी तय की, जिसमें वह अपने पूरे अभियान के सामान से लदी एक स्लेज को खींच रही थीं,

और 27 दिसंबर 2025 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचीं।’’ नौसेना ने उसके द्वारा स्लेज खींचे जाने का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। पोस्ट में कहा गया, ‘‘भारतीय नौसेना एक नौसैन्य अधिकारी की 18 वर्षीय बेटी एवं नेवी चिल्ड्रन स्कूल की पूर्व छात्रा काम्या कार्तिकेयन को बधाई देती है,

जिन्होंने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनकर एक बार फिर इतिहास रच दिया है।’’ नौसेना के अनुसार, पर्वतारोहण में विलक्षण प्रतिभा की धनी काम्या का लक्ष्य ‘एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम’ को पूरा करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनने का है - यह एक ऐसा साहसिक कार्य है जिसमें सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ना और दोनों ध्रुवों तक स्कीइंग करना शामिल है। इससे पहले, वह माउंट एवरेस्ट सहित सातों शीर्ष पर्वत चोटियों तक पहुंचने की चुनौती को पूरा कर चुकी हैं।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘काम्या की असाधारण उपलब्धि उनकी पीढ़ी के कई लोगों को अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। भारतीय नौसेना उत्तरी ध्रुव को फतह करने के अंतिम लक्ष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती है।’’

टॅग्स :भारतीय नौसेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए