लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय राउत का फड़नवीस पर पलटवार, कहा- 'फड़नवीस होते कौन हैं? जीत सच्चाई की ही होगी'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 12, 2023 14:35 IST

जून 2022 में शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले विधायकों में से 16 बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शीर्ष अदालत बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने से जुड़े मामले पर 14 फरवरी को सुनवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत का फड़नवीस पर पलटवारकहा- फड़नवीस होते कौन हैं शीर्ष अदालत में चल रहे मामले के संबंध में टिप्पणी करने वालेशिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले विधायकों की अयोग्यता से जुड़ा है मामला

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से भाजपा-शिंदे गठबंधन और उद्धव ठाकरे गुट के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे विधायकों अयोग्यता संबंधित मामले को लेकर टिप्पणी की थी। फड़नवीस ने कहा था, "महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भाजपा गठबंधन एक वैध सरकार है। हमने जो किया है वह कानूनी था, संवैधानिक मानदंडों के अनुसार और कानून का ठीक से अध्ययन किया गया था, इसलिए परिणाम हमारे पक्ष में होगा।"

फड़नवीस ने आगे कहा कहा, "यह संदेश प्रसारित किया जा रहा है ताकि ठाकरे गुट के बाकी बचे 10-15 विधायक भी बगावत न करें। हमने जो भी किया वह नियमों के अनुसार और संविधान के तहत किया। हमारी सरकार ‘गद्दार’ नहीं बल्कि ‘खुद्दार’ है।" देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के नासिक में बीजेपी राज्य कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के इस बायान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत भड़क गए और कहा कि फड़नवीस होते कौन हैं इस संबंध में टिप्पणी करने वाले। संजय राउत ने ट्वीट किया, "न तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय और न ही चुनाव आयोग गैर संस्थाओं की बातों पर ध्यान देता है। जीत सच्चाई की ही होगी। देवेंद्र फड़नवीस यह दावा करने वाले कौन होते हैं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा? और नारायण राणे ने घोषणा की है कि चुनाव आयोग शिंदे को शिवसेना का चुनाव चिह्न देगा?"

बता दें कि जून 2022 में शिवसेना में बगावत के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई थी। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले विधायकों में से 16 बागी विधायकों की अयोग्यता के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। शीर्ष अदालत बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने से जुड़े मामले पर 14 फरवरी को सुनवाई करेगी। अब सबकी नजरें सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर ही टिकी हैं। शीर्ष अदालत में उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे हैं।

टॅग्स :शिव सेनासंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos