लाइव न्यूज़ :

WHO ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को बताया 'पाकिस्तान और चीन का हिस्सा', तृणमूल सांसद ने पीएम को लिखी चिट्ठी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2022 22:50 IST

WHO ने विवादित रूप से अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा बताया है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ शांतनु सेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल सांसद ने पत्र में आग्रह किया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय तत्काल मामले में दखल देंWHO की वेबसाइट में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर दिखाया हैWHO की वेबसाइट पर अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों को देश से अलग दर्शाया गया है

दिल्ली:  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विवादित रूप से अपने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा बताया है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉक्टर शांतनु सेन ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी है।

सांसद ने अपने पत्र में आग्रह किया कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय तत्काल दखल दें। सांसद डॉक्टर शांतनु सेन ने इस मामले में पीएम मोदी के साथ-साथ गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को भी पत्र भेजा है।

जानकारी के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना महामारी से संबंधित जो वेबसाइट बनायी है, उसमें भारत के जम्मू-कश्मीर को उसने पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर दिखाया है। 

WHO ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से को पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया है, जबकि छोटा हिस्से को WHO चीन का एरिया बता रहा है। इतना ही नहीं भारत के नक्शे में भी अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों को देश से अलग दर्शाया गया है।

डॉक्टर शांतनु सेन ने WHO की वेबसाइट who covid19.int का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि जब उन्होंने कोरोना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जब भारत के नक्शे को जूम किया, तब वह अवाक रह गये क्योंकि मैप में जम्मू-कश्मीर को अलग-अलग रंगों में दो भागों दिखाया गया है।

इसके आगे तृणमूल सांसद कहते हैं कि जब उन्होंने अलग-अलग रंगों में बंटे जम्मू-कश्मीर के नक्शे पर क्लिक किया तो देखते हैं कि इसे भारत के हिस्से के तौर पर नहीं बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और चीन के हिस्से के तौर पर प्रदर्शित किया गया है।  

टॅग्स :WHOजम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों