लाइव न्यूज़ :

जहां परिवार ही पार्टी है, जब कभी उन्हें मौका मिलेगा वे खनिज संपन्न झारखंड को लूटेंगेः योगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2019 17:59 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों के लिए परिवार ही पार्टी है और वे इससे आगे वे नहीं सोचते, जबकि भाजपा समाज के सभी तबके लिए प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस, झामुमो और राजद ने खनिज संपन्न झारखंड को लूटने के लिए गठबंधन किया है:योगी।योगी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां समाज को जाति, धर्म और क्षेत्रीयता के आधार पर बांटने के लिए एकजुट हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस, झामुमो और राजद का गठबंधन खनिज संपन्न झारखंड को लूटने और राज्य में नक्सलवाद फैलाने के लिए हुआ है।

योगी ने आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों के लिए परिवार ही पार्टी है और वे इससे आगे वे नहीं सोचते, जबकि भाजपा समाज के सभी तबके लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा नेता का निशाना झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद पर था, जिन्होंने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी का मुकाबला करने के लिए गठजोड़ किया है।

योगी ने पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मेनका सरदार के समर्थन में एक चुनाव रैली में आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने झारखंड जैसे खनिज संपन्न राज्य को सिर्फ लूटने के लिए, अव्यवस्था पैदा करने और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के अलावा नक्सलवाद फैलाने के लिए हाथ मिलाया है।’’

योगी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां समाज को जाति, धर्म और क्षेत्रीयता के आधार पर बांटने के लिए एकजुट हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जहां परिवार ही पार्टी है, वहां ऐसे लोगों से कभी कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती। जब कभी उन्हें मौका मिलेगा वे खनिज संपन्न झारखंड को लूटेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा का विचार है कि यदि राष्ट्र सुरक्षित रहा तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे।’’ योगी ने दावा किया कि जब अनुच्छेद 370 हटने के बाद पूरा देश खुशी मना रहा था तब कांग्रेस, झामुमो और राजद और पाकिस्तान गुस्से में थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या पाकिस्तान आपका शुभचिंतक है?’’

उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘ दाल में कुछ काला है। आपको यह समझना चाहिए। क्या आप इन्हें वोट देंगे ? क्या आप किसी को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने देंगे ?’’ राज्य में पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सात दिसंबर को पोटका सहित 20 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडमोदी सरकारझारखंड मुक्ति मोर्चाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए