लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बीवी ने बनाई मीठी चाय तो शौहर ने कहा तलाक, तलाक, तलाक

By भारती द्विवेदी | Updated: September 1, 2018 15:21 IST

मामला सामने आने के बाद एसएसपी के आदेश के बाद थाना बारादरी में पति बाकी के ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर:उत्तर प्रदेश के बरेली में तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है। वहां एक पति ने अपनी बीवी को चाय मीठी बनाने को लेकर तलाक दे दिया है। दरअसल हुआ ये कि पीड़िता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल में मिल रही प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी थी।

10 सितंबर को ससुराल वालों ने समझौता कर लिया। महिला दोबारा अपने ससुराल आ गई। घर आने के बाद उसके पति ने उस चाय बनाने को कहा। महिला चाय बनाकर लाई भी,  लेकिन उसके शौहर ने चाय को मीठी बता तलाक दे दिया। मामला सामने आने के बाद एसएसपी के आदेश के बाद थाना बारादरी में पति बाकी के ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया गया है।

वैसे तो तीन तलाक के बहुत सारे मामले सामने आते रहते हैं, जिसमें पति ने मामूली सी बात के लिए पत्नी को तलाक दे दिया है। यूपी के बलिया से कुछ दिन पहले भी एक ऐसी खबर आई थी, जिसमें पति ने अपनी बीवी को फोन करके तलाक दिया था। और तलाक की वजह ये बताई थी कि उसकी बीवी सुंदर नहीं है, उसे अब सुंदर लड़की मिल गई है इसलिए वो तलाक दे रहा है।

टॅग्स :तीन तलाक़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष