लाइव न्यूज़ :

बिजली के खंभे पर चढ़े युवक को बचाने पहुंची ट्रेन, बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 08:50 IST

युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। शुक्ला ने बताया कि एक घंटे इस मार्ग पर बिजली की आपूर्ति रोके जाने के कारण चार ट्रेनें भी रोकी गईं। सुबह सात बजे के बाद रेल यातायात शुरू हो सका। उन्होंने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकरीब एक घंटे की मेहनत के बाद रखरखाव कर्मचारियों ने युवक को नीचे उतारा।सूचना के आधार पर डबरा स्टेशन का लाइन रखरखाव दल और आरपीएफ कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे।

ग्वालियर जिले के डबरा रेलवे स्टेशन के पास एक विक्षिप्त युवक मंगलवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद रेलवे के रखरखाव कर्मचारियों ने युवक को मुश्किल से नीचे उतारा।

इस दौरान करीब एक घंटे रेलवे ट्रैक बंद रहा। रेलवे के डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर :डीसीएम: अखिल शुक्ला ने बताया कि यह घटना डबरा स्टेशन के पास की है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक युवक के डाउन लाइन में बिजली के खंभे पर चढ़ने की सूचना मालगाड़ी के गार्ड ने दी थी।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर डबरा स्टेशन का लाइन रखरखाव दल और आरपीएफ कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। युवक को उतारने के लिए बिजली लाइन को बंद करना पड़ा और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद रखरखाव कर्मचारियों ने युवक को नीचे उतारा।

युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। शुक्ला ने बताया कि एक घंटे इस मार्ग पर बिजली की आपूर्ति रोके जाने के कारण चार ट्रेनें भी रोकी गईं। सुबह सात बजे के बाद रेल यातायात शुरू हो सका। उन्होंने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों