लाइव न्यूज़ :

दीपिका जब सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रही थीं तो देशभक्त, जेएनयू जाते ही देशद्रोही हो गईंः कन्हैया

By भाषा | Updated: January 9, 2020 20:05 IST

कुमार ने यहां मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर जमा भीड़ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 2014 से पहले कोई ''टुकड़े-टुकड़े'' सरकार नहीं थी। भाजपा ''टुकड़े-टुकड़े गैंग'' शब्द का इस्तेमाल अलगाववादियों से कथित रूप से सहानुभूति रखने वालों के लिये करती है।

Open in App
ठळक मुद्देपांच जनवरी को नकाबपोश भीड़ ने जेएनयू में छात्रों पर हमला कर दिया था।हमले में घायल छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये दीपिका मंगलवार को जेएनयू गईं थी।

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिनेत्री दीपिका जब मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार कर रही थीं तो देशभक्त थीं, लेकिन जेएनयू जाते ही देशद्रोही हो गईं।

कुमार ने यहां मानव संसाधन विकास मंत्रालय के बाहर जमा भीड़ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि 2014 से पहले कोई ''टुकड़े-टुकड़े'' सरकार नहीं थी। भाजपा ''टुकड़े-टुकड़े गैंग'' शब्द का इस्तेमाल अलगाववादियों से कथित रूप से सहानुभूति रखने वालों के लिये करती है।

दरअसल, पांच जनवरी को नकाबपोश भीड़ ने जेएनयू में छात्रों पर हमला कर दिया था। हमले में घायल छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिये दीपिका मंगलवार को जेएनयू गईं थी। हालांकि उस दौरान उन्होंने कुछ नहीं बोला था।

दीपिका के जेएनयू जाने पर एक वर्ग ने उनकी प्रशंसा की तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने तीखी आलोचना भी की। दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पिछले साल 22 अक्टूबर को मोदी सरकार की पहल ''भारत की लक्ष्मी'' का एंबेसडर बनाया गया था। इस पहल का मकसद देशभर में महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को प्रकाश में लाना था। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)मोदी सरकारदिल्लीदीपिका पादुकोणछपाक मूवीकन्हैया कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप