लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः TMC कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच झड़प, बाबुल सुप्रियो की कार में तोड़फोड़

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 29, 2019 09:56 IST

पश्चिम बंगाल में इस चरण में कुल 68 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। सभी आठ सीटों बहरामपुर, कृष्णनगर, राणाघाट (एससी), बर्दवान पूर्व (एससी), बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (एससी) और बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। 

Open in App

पश्चिम बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों में सोमवार को चौथे चरण के मतदान का कराया जा रहा है। इस बीच सूबे के आसनसोल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं और सुरक्षबलों के बीच झड़प हुई है। वहीं, आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की कार को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।   

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों के बीच आसनसोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के 199 नंबर के बूथ पर झड़प हुई है। इस मामले को लेकर पूलिंग बूथ एजेंट का कहना है कि बीजेपी का कोई भी एजेंट पोलिंग बूथ में नहीं है। वहीं, पोलिंग बूथ के बाहर खड़ी बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो की कार को क्षतिग्रस्त किया गया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस चरण में कुल 68 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होना है। सभी आठ सीटों बहरामपुर, कृष्णनगर, राणाघाट (एससी), बर्दवान पूर्व (एससी), बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (एससी) और बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस और वाम मोर्चा के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। 

इन आठ संसदीय क्षेत्रों में 1 करोड़, 34 लाख, 56 हजार, 491 मतदाता 68 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय बलों की कुल 580 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन सीटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोड शो और जनसभाएं कीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019टीएमसीबाबुल सुप्रियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब