लाइव न्यूज़ :

West Bengal Vidhan Sabha 2026: 2021 में 213 सीट जीते थे तो 2026 में जीतेंगे 214 सीट?, सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा-कम से कम 01 सीट अधिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 11:47 IST

West Bengal Vidhan Sabha 2026: टीएमसी के कार्यक्रम के दौरान बनर्जी ने जिले की एक महिला सहित तीन लोगों को मंच पर पेश किया और दावा किया कि एसआईआर की मसौदा मतदाता सूची में उन्हें मृत घोषित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Vidhan Sabha 2026: कई लोगों की मौत हुई।West Bengal Vidhan Sabha 2026: तो यहां कैसे मौजूद हैं?West Bengal Vidhan Sabha 2026: मेरी लड़ाई आज से शुरू होती है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी पांच साल पहले की तुलना में कम से कम एक सीट अधिक जीतेगी। टीएमसी ने 2021 में 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर “बंगाल विरोधी” होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने "सड़क परियोजनाओं और 100 दिवसीय ग्रामीण रोजगार योजना के लिए धन रोका है और अब मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कर गरीबों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रही है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कारण एसआईआर प्रक्रिया "अनियोजित" तरीके से की गई जिसकी वजह से राज्य में कई लोगों की मौत हुई।

निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के बाद 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की थी जिसमें मृत्यु, पलायन सहित विभिन्न कारणों से 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए। डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा,“ऐसी ताकतों के खिलाफ मेरी लड़ाई आज से शुरू होती है।

मेरी बात याद रखना, टीएमसी 2021 के विधानसभा चुनावों में मिली सीटों से कम से कम एक सीट अधिक जीतेगी।” टीएमसी के कार्यक्रम के दौरान बनर्जी ने जिले की एक महिला सहित तीन लोगों को मंच पर पेश किया और दावा किया कि एसआईआर की मसौदा मतदाता सूची में उन्हें मृत घोषित किया गया है। बनर्जी ने सवाल किया, “अगर ये लोग मृत हैं तो यहां कैसे मौजूद हैं?” 

टॅग्स :West Bengal Assemblyटीएमसीचुनाव आयोगममता बनर्जीकोलकाताMamata Banerjeekolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह