पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंका बम, गोलीबारी भी हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 25, 2019 11:07 AM2019-07-25T11:07:05+5:302019-07-25T11:54:27+5:30

लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने खुद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमले का आरोप लगाया था। 

West Bengal: Unidentified miscreants hurled bomb at the residence of BJP MP from Barrackpore, Arjun Singh | पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंका बम, गोलीबारी भी हुई

पश्चिम बंगाल: बैरकपुर से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंका बम, गोलीबारी भी हुई

Highlightsलोकसभा चुनाव 2019 में अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में दिनेश त्रिवेदी को 14857 वोटों से हराया।तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह 14 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव बीतने के दो महीने बाद भी राजनीतिक हिंसा जारी है। ताजा मामले में बैरकपुर से बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंका है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बदमाशों ने गोलीबारी भी की है। 

अर्जुन सिंह पहले टीएमसी नेता थे। तृणमूल कांग्रेस विधायक रहे अर्जुन सिंह 14 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने इन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ उतारा। यह क्षेत्र मुख्य रूप से हिंदी भाषी हिंदी भाषी लोगों का वर्चस्व वाला है। अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में त्रिवेदी को 14857 वोटों से हराया।

अर्जुन सिंह के आवास पर हुई यह घटना बीती रात की है। उत्तरी 24 परगना जिले में जगतदल पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत हुई इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने खुद पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा हमले का आरोप लगाया था। 

English summary :
After two months of Lok Sabha elections 2019 in West Bengal, political violence is still on. In the latest Incident, Arjun Singh, BJP MP from Barrackpore, bombs thrown and shooting at their house.


Web Title: West Bengal: Unidentified miscreants hurled bomb at the residence of BJP MP from Barrackpore, Arjun Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे