लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव रिजल्टः तृणमूल का क्लीनस्वीप, बीजेपी को करारा झटका

By भाषा | Updated: May 17, 2018 13:53 IST

Open in App

कोलकाता, 17 मई: राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने हालिया जानकारी तक ग्राम पंचायत की 2,400 सीटें जीत ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने ग्राम पंचायत की 386 सीटें और माकपा ने 94 सीटें जीती। तृणमूल ने 2,467 सीटें जीती और 2,683 सीटों पर वह आगे चल रही है। 

अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने 386 सीटें जीती हैं और वह 231 सीटों पर आगे चल रही है जबकि माकपा ने 94 सीटें जीती हैं और वह 163 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 33 सीटें जीती है और वह 55 सीटों पर आगे चल रही है। उनके मुताबिक 158 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजेता रहे हैं और 163 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं। 

पंचायत समिति की सीटों के लिए उपलब्ध हाल के रुझान के मुताबिक तृणमूल 14 सीटें जीत चुकी है और 24 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि अन्य दल पंचायत समिति सीटों पर अपना खाता भी नहीं खोल पाई हैं। (जरूर पढ़ेंः संविधान के दुहाई देने वाले कांग्रेसी उस दिन कहां थे, जब 7 प्रदेशों में सरकारें बर्खास्त हुई थीं)

तृणमूल जिला परिषद की 24 सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश में 14 मई को 621 जिला परिषद, 6,123 पंचायत समितियों और 31,802 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

सूत्रों ने बताया कि 3,358 ग्राम पंचायतों की 48,650 सीटों में से 16,814 सीटों पर, इसी तरह 341 पंचायत समितियों की 9,217 सीटों में से 3,059 सीटों पर जबकि 20 जिला परिषदों की 825 सीटों में से 203 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है ।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील