लाइव न्यूज़ :

नंदीग्राम की हार पर ममता बनर्जीं ने कहा- नतीजा अभी मंजूर लेकिन जानती हूं फर्जीवाड़ा हुआ है, जाऊंगी कोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 19:53 IST

West Bengal Assembly Election: नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने नतीजों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगी पर फिलहाल ये नतीजे वे स्वीकार कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने नंदीग्राम के नतीजे के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी दी हैनंदीग्राम में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुख्य मुकाबला थानंदीग्राम से पहले ममता के जीत की बात सामने आई थी, हालाकि बाद में बताया गया कि शुभेंदु अधिकारी विजयी रहे हैं

पश्चिम बंगाल में इस बार फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, ये साफ हो गया है लकिन नंदीग्राम के नतीजों पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। ममता बनर्जी ने कोर्ट जाने की धमकी दी है।

ममता बनर्जी को दरअसल नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 1736 वोट से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी की 1200 मतों से जीत की खबरें आईं थीं। बाद में फिर 1600 और फिर करीब 1900 वोटों से हार की बात सामने आईं।

हालांकि, प्राप्त वोटों की आधिकारिक घोषणा शाम 7.30 बजे के बाद की गई। ममता ने इस नतीजे पर कहा, 'मैं फैसला स्वीकार करती हूं लेकिन मैं कोर्ट जाऊंगी क्योंकि मुझे जानकारी मिली है कि नतीजों की घोषणा के बाद कुछ छेड़छाड़ इसके साथ की गई है और मैं उन लोगों का खुलासा कर के रहूंगी।'

ममता के बयान से कुछ मिनट पहले टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट कर दावा किया गया था कि गिनती जारा है। तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, 'नंदीग्राम में अभी गिनती का काम पूरा नहीं हुआ है, कृपया कोई भी अनुमान नहीं लगाए।' 

तृणमूल की ओर से ये ट्वीट शाम 6.35 बजे किया गया। वहीं दूसरी ओर बीजेपी का दावा का कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी हार गई हैं। इस सीट पर ममता का मुकाबला अपने ही पूर्व बड़े सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से है।

शुभेंदु अधिकारी चुनाव से पहले बीजेपी से जुड़ गए थे और इसलिए नंदीग्राम पर सभी की नजरें हैं। शुरुआती रुझान में ममता बनर्जी करीब 4 हजार वोटों से एक समय पीछे चल रही थीं। बाद में उनके बढ़त की और फिर जीत की बात सामने आई थी। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा की 292 सीटों के लिए जारी मतगणना में चुनाव आयोग के अनुसार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही 21 सीटों पर जीत भी मिल चुकी है। वहीं भाजपा 75 सीटों पर आगे है और तीन सीटों पर अभी तक उसे जीत मिली है।

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021विधानसभा चुनावपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीनंदिगमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र