लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 15, 2021 18:45 IST

Open in App

कोलकाता, 15 मई पश्चिम बंगाल सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में 16 से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने की शनिवार को घोषणा की। लॉकडाउन के दौरान वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और सभी तरह के जमावड़े पर भी रोक रहेगी।

मुख्य सचिव ए. बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हम महामारी के प्रसार को रोकने के लिए रविवार को सुबह छह बजे से 30 मई की शाम छह बजे तक सख्त कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, बार, खेल कॉम्प्लेक्स, पब और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे।

राज्य में पंद्रह दिनों के लॉकडाउन के दौरान निजी वाहन, टैक्सी, बस, मेट्रो रेल, उपनगरीय ट्रेन भी नहीं चलेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे और आवश्यक सेवाएं जैसे कि दूध, पानी, दवा, बिजली, अग्निशमन, कानून एवं व्यवस्था और मीडिया इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आएंगे।’’

ई-कॉमर्स और घर पर सामान पहुंचाने (होम डिलीवरी) की सेवाओं को मंजूरी दी जाएगी।

चिकित्सकीय सामानों, ऑक्सीजन और जरूरी खाद्य सामग्रियों को छोड़कर राज्य के भीतर ट्रकों की आवाजाही और माल ढुलाई भी प्रतिबंधित रहेगी।

बंदोपाध्याय ने कहा कि पेट्रोल पंप, वाहन मरम्मत की दुकानें, एलपीजी गैस के कार्यालय खुले रहेंगे जबकि बैंकों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे के बीच कामकाज होगा।

मिठाई की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक और आभूषण तथा साड़ियों की दुकानों को दिन में 12 बजे से तीन बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

निजी वाहनों, टैक्सियों, ऑटोरिक्शा की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि अस्पताल, जांच केंद्र, टीकाकरण केंद्र, हवाई अड्डा और मीडिया संस्थान आने-जाने में गाड़ियों के इस्तेमाल की अनुमति होगी।

राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक समेत सभी तरह के जमावड़े पर पाबंदी रहेगी। चाय बागानों में एक पाली में 50 प्रतिशत कार्यबल के साथ काम हो सकेगा वहीं जूट मिलों में 30 प्रतिशत कर्मचारी काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित