लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान, 43 सीटों पर हो रही है वोटिंग, 306 उम्मीदवार मैदान में

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2021 07:27 IST

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाम में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में छठे चरण में 4 जिलों में 43 सीटों पर मतदानसुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग, एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों का करेंगे फैसलाप्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, टीएमसी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक जैसे नाम शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज हो रहा है। इसके तहत 4  जिलों में 43 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। इन सभी जगहों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। छठे चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों पर मतदान है। इसके अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की 9-9 व पूर्ब बर्द्धमान की आठ सीटों पर वोटिंग है।

बंगाल चुनाव: वोटिंग से पहले जुटे लोग

वोटिंग के लिए लोगों की कतार कई मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से पहले ही लगनी शुरू हो गई थी। पश्चिम बीजेपी के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी उत्तर 24 परगना के जगतदल में बूथ संख्या 144 पर सुबह-सुबह 7 बजे के करीब ही वोट डाला।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच हो रहे मतदान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मास्क और सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है। पश्चिम बंगाल में मंगलवार देर रात तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 9,819 नए मामले सामने आए थो जो अब तक किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। 

पश्चिम बंगाल चुनाव: 306 उम्मीदवार मैदान 

छठे चरण मे एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। पिछले चरणों में हिंसा को देखते हुए सुरक्षा उपाय सख्त किए गए हैं। चौथे चरण के मतदान में 10 अप्रैल को कूच बिहार में पांच लोगों की मौत हो गयी थी। 

चुनाव आयोग के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए छठे चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 1,071 कंपनियों को तैनात किया गया है। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, तृणमूल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य और माकपा नेता तन्मय भट्टाचार्य शामिल हैं। 

इसके अलावा फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती और अभिनेत्री कौसानी मुखर्जी भी तृणमूल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वोटिंग के लिए चार जिलों के 43 विधानसभा क्षेत्रों में 14,480 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

(भाषा इनपुट) 

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टीटीएमसीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप