लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टॉलीगंज सीट पर भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो मुश्किल में, लॉकेट चटर्जी भी पीछे

By विनीत कुमार | Updated: May 2, 2021 13:37 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी के लिए राज्य में सत्ता में आने का सपना अब दूर की कौड़ी नजर आने लगा है। वहीं बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो के लिए भी अच्छी खबर नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में टीएमसी ने रुझानों में 200 का आंकड़ा पार कर लिया हैबीजेपी के लिए राज्य में सरकार बनाने की स्थिति फिलहाल बनती नजर नहीं आ रही हैबीजेपी की लॉकेट चटर्जी चुचुरा सीट पीछे चल रही हैं, बबुल सुप्रियो टॉलीगंज सीट पर पीछे

पश्चिम बंगाल में दोपहर तक आए रुझान बीजेपी के लिए बहुत उत्साहजनक नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता में आने का सपना देख रही बीजेपी ने यहां पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरा बार भी बाजी मारती नजर आ रही है।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार दोपहर करीब एक बजे तक बंगाल में 284 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इसमें तृणमूल 202 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी केवल 77 सीटों पर आगे है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने राज्य की 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

ऐसे में पिछले विधानसभा चुनाव में केवल तीन सीटें जीतने वाली बीजेपी को इस बार सत्ता में आने की उम्मीद थी। हालांकि अब ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

पश्चिम बंगाल: बबुल सुप्रियो पीछे चल रहे हैं

वहीं, बात करें भाजपा के कुछ स्टार चेहरों की तो उसमें बबुल सुप्रियो पीछे चल रहे हैं। टॉलीगंज सीट से उनके प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के अरूप विश्वास फिलहाल 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अभी तक (दोपहर 1.25) के अपडेट के अनुसार बाबुल सुप्रियो को करीब 16 हजार वोट मिले हैं। विश्वास के पक्ष में 30 हजार 300 मत पड़े हैं। 

इसके अलावा लॉकेट चटर्जी चुचुरा सीट से पीछे चल रही हैं। सुप्रियो लोकसभा में आसनसोल और चटर्जी हुगली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि, कूचबिहार से भाजपा सांसद निशिथ प्रमाणिक दिनाहाटा में आगे चल रहे हैं। 

ऐसे ही भवानीपुर से टीएमसी प्रत्याशी सोहनदेब अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी रुद्रनील घोष से 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। यह सीट ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए छोड़ दी थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावबाबुल सुप्रियोविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम