लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः चुनाव से पहले ग्रुप सी-डी के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को तोहफा?, मिलेंगे इतने रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 05:14 IST

West Bengal: न्यायालय पुनर्विचार याचिका खारिज कर देता है तो उनकी सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वैकल्पिक उपाय तलाशेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक कोई आधिकारिक सूची नहीं मिली है।ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को यह राहत नहीं दी गई।सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए आपकी मदद कर सकते हैं।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ग्रुप सी और डी के उन प्रदर्शनकारी गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की, जिनकी नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द कर दी गई थीं और आश्वासन दिया कि उनकी सरकार प्रभावित शिक्षकों के साथ-साथ उनके लिए भी पुनर्विचार याचिका दायर करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि उच्चतम न्यायालय पुनर्विचार याचिका खारिज कर देता है तो उनकी सरकार प्रभावित लोगों की सहायता के लिए वैकल्पिक उपाय तलाशेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शिक्षकों के साथ-साथ ग्रुप सी और डी कर्मचारियों के लिए उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। हम इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं।’’ बनर्जी ने कहा कि वह ‘दागी’ और ‘बेदाग’ शिक्षकों पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक सूची नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि पुनर्विचार याचिका का परिणाम आने तक ग्रुप सी के कर्मचारियों को 25,000 रुपये और ग्रुप डी के कर्मचारियों को 30,000 रुपये मिलेंगे। बनर्जी ने कहा, ‘‘अगर अदालत हमारी याचिका खारिज कर देती है, तो हम किसी अन्य विकल्प के बारे में सोचेंगे। अभी, क्योंकि आपको कोई वेतन नहीं मिल रहा है, इसलिए हम अपनी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए आपकी मदद कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीर्ष वकीलों से कानूनी सलाह ले रही है ताकि शिक्षकों की नौकरी न जाए और उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने की जरूरत न पड़े। राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों के लगभग 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अपनी नौकरी से तब हाथ धोना पड़ा था।

जब उच्चतम न्यायालय ने तीन अप्रैल को बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के कारण 2016 की पूरी भर्ती समिति को रद्द कर दिया था। हालांकि बाद में उच्चतम न्यायालय ने शिक्षकों की सेवाएं 31 दिसंबर तक जारी रखने की अनुमति दे दी, लेकिन ग्रुप ‘सी’ और ‘डी’ के गैर-शिक्षण कर्मचारियों को यह राहत नहीं दी गई।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया