लाइव न्यूज़ :

बंगाल: सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल नेताओं से कहा- NRC के खिलाफ चलाओ अभियान

By भाषा | Updated: November 8, 2019 06:35 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘याद रखा जाना चाहिए कि पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) से शरणार्थियों के तौर पर आये लोग हमारे देश के नागरिक हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा का नाम लिये बिना बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश से भारत में शरण लेने वालों को नागरिकता संशोधन विधेयक में संशोधन के बाद नागरिकता दी जाएगी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘याद रखा जाना चाहिए कि पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) से शरणार्थियों के तौर पर आये लोग हमारे देश के नागरिक हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को अपनी पार्टी के नेताओं को राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की नसीहत दी और कहा कि तृणमूल कांग्रेस जाति, वर्ण या धर्म के आधार पर भेदभाव का समर्थन नहीं करती।

भाजपा का नाम लिये बिना बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश से भारत में शरण लेने वालों को नागरिकता संशोधन विधेयक में संशोधन के बाद नागरिकता दी जाएगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘याद रखा जाना चाहिए कि पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) से शरणार्थियों के तौर पर आये लोग हमारे देश के नागरिक हैं।’’

उन्होंने इस बाबत दोनों देशों के पूर्व प्रमुखों के बीच हुए समझौते का उल्लेख किया। बनर्जी ने कहा कि किसी को कितनी बार अपनी नागरिकता साबित करनी होगी और कितने पहचान पत्र हासिल करने होंगे।

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही पश्चिम बंगाल में एनआरसी को मुद्दा बना रखा है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है