लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय का स्वागत किया, कहा- पहले की तरह अहम भूमिका निभाएंगे, TMC एक परिवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2021 18:18 IST

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय शुक्रवार को दोपहर यहां अपने घर से तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले रॉय नवम्बर 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे।पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा से दूरी बनाई हुई है।पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बाईपास के निकट तृणमूल कांग्रेस भवन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

कोलकाताः भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया।

पार्टी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांग्शु तृणमूल कांग्रेस में लौटे हैं। मुकुल रॉय ने टीएमसी में शामिल होने के बाद कहा कि सभी जाने-पहचाने चेहरों को एकबार फिर से देखकर, भाजपा से बाहर निकलकर अच्छा लगता है। 

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा में मुकुल रॉय को धमकाया गया, इससे उनकी सेहत पर असर पड़ा है। हम उन लोगों को वापस पार्टी में शामिल नहीं करेंगे, जो चुनावों से कुछ वक्त पहले टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, वे ‘गद्दार’ हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय यहां तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय पहुंच गये हैं। भाजपा नेता के राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच इन दोनों नेताओं के बीच वार्ता होने की संभावना है।

मंत्री सुब्रत मुखर्जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी यहां ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास के पास स्थित तृणमूल भवन में मौजूद हैं। एक समय तृणमूल कांग्रेस में दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाले रॉय नवम्बर 2017 में भाजपा में शामिल हो गये थे। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा से दूरी बनाई हुई है।

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टीकैलाश विजयवर्गीयकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब