लाइव न्यूज़ :

बजट से पहले केंद्र पर ममता का निशाना, कहा- चुनावी बजट पेश करेगी केंद्र

By IANS | Updated: February 1, 2018 11:18 IST

केंद्रीय बजट 2018-19 को पेश किए जाने से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

Open in App

केंद्रीय बजट 2018-19 को पेश किए जाने से एक दिन पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बजट अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तृणमूल कांग्रेस की कोर समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, "केंद्रीय बजट कल (गुरुवार) पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार इस साल चुनावी बजट लेकर आ रही है। सबको पता है कि पिछले चार साल से सरकार कैसे चल रही है और वर्तमान में क्या हालात हैं। लेकिन इस साल वे एक चुनावी बजट पेश करने जा रहे हैं।"

उन्होंने दावा किया, "हम चुनाव को देखकर बजट पेश नहीं करते। हमारा बजट उन्नतिशील होता है। यह हमेशा जनता के लिए होता है। हमारी सरकार के साथ क्या होगा यह जरूरी नहीं है, हम कभी भी जनता विरोधी कार्यक्रम नहीं लाते हैं।"

बंगाल में जल्द होने वाले पंचायत चुनाव के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल अगस्त तक सभी चुनावों को पूरा कर लिया जाएगा और उन्होंने पार्टी के नेताओं से आग्रह किया कि वे सभी लंबित कार्यों को समय से निपटा दें।

तृणमूल प्रमुख ने कहा, "पंचायत चुनाव अगले तीन से चार महीने में होंगे, क्योंकि वर्तमान पंचायत का कार्यकाल इस साल अगस्त में समाप्त होने जा रहा है।"

टॅग्स :पश्चिम बंगालबजट 2018ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील