लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा में भिड़े भाजपा-तृणमूल विधायक, वीडियो आया सामने, शुभेंदु अधिकारी समेत 5 बीजेपी विधायक निलंबित

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2022 13:31 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में ही तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के विधायक भिड़ गए। घटना के बाद भाजपा के पांच विधायकों को निलंबित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल विधानसभा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों में मारपीट।भाजपा विधायकों के आरोपों के अनुसार वे बीरभूम हिंसा मामले पर चर्चा की मांग कर रहे थे।भाजपा का आरोप है कि इसी दौरान टीएमसी विधायकों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की।

कोलकाता: बंगाल विधानसभा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों में मारपीट का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी समेत 5 भाजपा विधायकों को निलंबित भी किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा विधायक मनोज तिग्गा और टीएमसी विधायक असित मजूमदार के बीच मारपीट हुई। इसमें असित मजूमदार को चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, भाजपा के निलंबित विधायकों में शुभेंदु अधिकारी सहित मनोज तिग्गा, नराहरी महतो, शंकर घोष, दीपक बरमन का नाम शामिल है।

भाजपा ने लगाए टीएमसी विधायकों पर आरोप

शुभेंदु अधिकरी ने सदन से बाहर आकर पूरी घटना पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ऐसी नौबत बीरभूम हिंसा मामले पर विपक्ष की चर्चा की मांग के बीच आई। शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही के कम से कम आखिरी दिन राज्य में कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग कर रहा था लेकिन सरकार इससे इनकार करती रही।' शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोलकाता पुलिस के लोगों को सिविल ड्रस में भाजपा के 8 से 10 विधायकों के साथ मारपीट के लिए लेकर आई थी।

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा वे और उनकी पार्टी दोपहर 2 बजे इस घटना के खिलाफ मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा अध्यक्ष को शिकायती पत्र लिखेंगे और नियम के अनुसार कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही अधिकारी ने कहा, 'हमें केंद्र के हस्तक्षेप की जरूरत है।'

टॅग्स :West Bengal Assemblyटीएमसीशुभेंदु अधिकारीSuvendu Adhikari 
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप